Maiya Samman Yojana Form Correction 2025: 7500 रूपये के लिए फार्म में कराएं सुधार, कैंप में मिलेगा मौका

Maiya Samman Yojana Form Correction 2025: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मंईया सम्मान योजना आज राज्य की लाखों महिलाओं की आर्थिक रीढ़ बन चुकी है। इस योजना से हर महीने ₹2500 की सीधी सहायता उन महिलाओं को दी जाती है जो सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। हाल ही में मंईया सम्मान योजना के तहत 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त की एकमुश्त राशि यानी ₹7500 लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लेकिन बहुत सी महिलाओं के खाते अब भी खाली हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है – आवेदन फार्म में हुई गलतियां, जैसे नाम की स्पेलिंग गलती, बैंक डिटेल्स में गड़बड़ी या फिर गलत दस्तावेज अपलोड होना है। अब सरकार इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान निकालने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे सभी महिलाओं को अब फार्म करेक्शन का मौका दिया जाएगा।

इसके लिए सरकार की ओर से कैंप लगाए जाएंगे जहाँ महिलाएं जाकर अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करवा सकेंगी। यदि आप भी उन 18 लाख महिलाओं में से एक हैं जिनके खाते में पैसा नहीं पहुंचा है, तो यह लेख आपके लिए बेहद जरूरी है तो पोस्ट में आखिर तक बन रहे।

Maiya Samman Yojana Form Correction 2025 Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Form Correction 2025
योजना का नाममंईया सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य की पात्र महिलाएं
लाभ₹2500 प्रतिमाह (6th, 7th, 8th किस्त एक साथ ₹7500)
करेक्शन प्रक्रियाकैंप/ऑनलाइन माध्यम
किस्त तिथिमार्च-अप्रैल 2025
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana Form Correction 2025

हाल ही में हुए भुगतान में लगभग 38 लाख महिलाओं को तीन किस्तों की राशि एक साथ ट्रांसफर कर दी गई लेकिन बाकी की 18 लाख महिलाएं अब भी इंतजार में हैं। इनमें से कई महिलाओं का आवेदन होल्ड पर है और कई महिलाओं के फार्म रिजेक्ट कर दिए गए हैं।

इसका कारण यह है कि फार्म भरते समय कई महिलाओं ने अपने आधार कार्ड की गलत कॉपी अपलोड कर दी, बैंक डिटेल्स गलत दर्ज की गई या फिर नाम और जन्मतिथि जैसे जरूरी विवरणों में गलती की गई। इसके चलते PFMS सिस्टम ने भुगतान को रोक दिया है।

कैंप में दिया जाएगा सुधार का मौका

राज्य सरकार इस बार सभी वंचित महिलाओं को एक और मौका देने जा रही है ताकि वो अपने आवेदन में सुधार कर सकें। इसके लिए गांव और प्रखंड स्तर पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में महिलाएं अपने सभी जरूरी दस्तावेज लेकर जाकर आवेदन फॉर्म में करेक्शन करवा सकती हैं। एक बार फार्म में गलती ठीक हो गई, तो महिलाओं को पहले की लंबित किस्त के साथ-साथ आने वाली किस्तें भी मिलने लगेंगी।

इन कारणों से महिलाओं के खाते में जमा नहीं हो पाएं 7500 रुपये, यहां जानिए वजह

Maiya Samman Yojana Form Correction क्यों है जरूरी?

राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन लाभार्थी महिलाओं के आवेदन में त्रुटि रहेगी उन्हें आगे की किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। यानी अगर आपने अब तक सुधार नहीं कराया है तो न सिर्फ पिछली किस्त रुकी है, बल्कि आने वाली किस्तें भी नहीं मिलेंगी।

अप्रैल महीने में 9वीं किस्त की राशि दी जानी है और इससे पहले सभी वंचित महिलाएं सुधार करवा लेंगी तो उन्हें 9वीं किस्त के ₹2500 के साथ ही 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के ₹7500 भी एक साथ ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

Maiya Samman Yojana Form Correction कैसे करवाएं?

फॉर्म करेक्शन के लिए महिलाएं दो तरीके अपना सकती हैं – ऑफलाइन कैंप में जाकर सुधार कराना या फिर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से खुद लॉगिन कर जरूरी बदलाव करना। कैंप में सुधार के लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लेकर जाना होगा।

वहीं, ऑनलाइन मोड से सुधार करने के लिए http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। वहाँ एप्लिकेशन करेक्शन का विकल्प मिलेगा जहाँ आप गलत जानकारी को ठीक करके जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

सुधार के बाद कितने दिनों में मिलेगा पैसा?

अगर आपने फार्म करेक्शन सही तरीके से करवा लिया है और आपके द्वारा दिए गए दस्तावेज सही पाए गए हैं, तो 5 से 10 कार्य दिवस के भीतर आपके फॉर्म की स्थिति अपडेट कर दी जाएगी। इसके बाद जैसे ही अगला भुगतान चरण शुरू होगा, आपका नाम भी लाभार्थी सूची में शामिल कर लिया जाएगा।

सुधार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक साथ ₹7500 से ₹10,000 तक की राशि आपके खाते में भेजी जा सकती है। परंतु इस राशि को प्राप्त करने के लिए डीबीटी चालू होना जरूरी है जो आप बैंक में जाकर करवा सकती हैं।

नए नियम लागू, अप्रैल से इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ, तुरंत चेक करें लिस्ट

किन महिलाओं को मिलेगा एक साथ 10,000 रूपये

अप्रैल महीने में जब 9वीं किस्त जारी की जाएगी, तो ऐसी महिलाएं जिन्होंने समय रहते फॉर्म करेक्शन करवा लिया होगा और जिनके दस्तावेज पूरी तरह सही पाए गए होंगे, उन्हें पिछली तीन किस्तों का ₹7500 और 9वीं किस्त का ₹2500 – कुल ₹10000 एक साथ खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

यह मौका सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो सुधार प्रक्रिया में शामिल होंगी। इसलिए अगर आप अब भी सुधार नहीं करवा पाई हैं, तो जल्द से जल्द कैंप में जाएं या ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करें।

निष्कर्ष

मंईया सम्मान योजना ने झारखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा योगदान दिया है। लेकिन तकनीकी या दस्तावेजी त्रुटियों की वजह से अगर आप इसका लाभ नहीं ले पा रही हैं, तो अब आपके पास अंतिम मौका है। सरकार का कैंप लगाना इस बात का संकेत है कि वो सभी योग्य महिलाओं को लाभ देना चाहती है।

आपको बस थोड़ी सी जागरूकता दिखानी है और सही समय पर फार्म करेक्शन करवा लेना है। इससे न केवल रुकी हुई किस्त की राशि मिलेगी, बल्कि आगे भी हर महीने की ₹2500 की मदद मिलती रहेगी। उम्मीद है इस पोस्ट में बताई जानकारी आपको पसंद आया होगा। पोस्ट पसंद आया तो इसे दोस्त, रिश्तेदारों से शेयर करें और इसी तरह की जानकारी के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।

Leave a comment