Maiya Samman Yojana 7500 Payment List Update: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईया सम्मान योजना का लाभ लाखो महिलाओं को मिल रहा है। इस योजना के तहत राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने ₹2500 की राशि भेजी जाती है। हाल ही में सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च की राशि को मिलाकर ₹7500 की एकमुश्त किस्त के रूप में लाभार्थियों के खाते में भेजने का निर्णय लिया था।
हालांकि, इस बार की नई पेमेंट लिस्ट में बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम हटा दिए गए हैं। सरकार द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, सत्यापन प्रक्रिया के दौरान कई महिलाओं के दस्तावेज़ अधूरे या गलत पाए गए हैं, जिसकी वजह से उनका नाम इस लिस्ट से हटा दिया गया है। अगर आप भी मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि आपका नाम लिस्ट से क्यों हटाया गया है, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment List Update Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana 7500 Payment List Update |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
शुरूआत | झारखंड सरकार |
लाभार्थी | झारखंड की महिलाएं |
सहायता राशि | ₹7500 (तीन महीने की राशि) |
भुगतान का तरीका | DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) |
नई पेमेंट लिस्ट जारी | मार्च 2025 |
कुल लाभार्थी | 38 लाख महिलाएं |
अस्वीकृत लाभार्थी | 5 लाख से अधिक महिलाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana 7500 Payment List Update
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक विशेष योजना है, जिसके तहत राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार ने इस बार जनवरी, फरवरी और मार्च की राशि को मिलाकर ₹7500 की एकमुश्त राशि के रूप में लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है।
मंईया सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। सरकार चाहती है कि महिलाएं इस राशि का उपयोग अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा या अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए करें।
हालांकि, इस बार की पेमेंट लिस्ट में बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम कट गए हैं, जिसके पीछे पात्रता, दस्तावेज़ों की कमी और सत्यापन से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं। मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत अब तक 67 लाख से भी अधिक महिलाओं ने फॉर्म भरे हैं जिनमें से 57 लाख महिलाओं को पांचवी किस्त का भुगतान किया गया था।
57 लाख लाभार्थी महिलाओं में से 38 लाख महिलाओं को छठी, सातवीं, आठवीं किस्त का भुगतान किया गया है जबकि 1 लाख महिलाओं के आवेदन को रिजेक्ट किया गया है। वही 18 लाख महिलाओं को वर्तमान समय में लाभ नहीं दिया गया है। इन महिलाओं को लाभ नहीं दिए जाने के पीछे का मुख्य कारण पेमेंट लिस्ट से नाम हटाना है।
दूसरे चरण में 18 लाख महिलाओं को 7500 रुपये मिलना शुरू, ऐसे चेक करें स्टेटस
इन कारणों से कटे महिलाओं का नाम पेमेंट लिस्ट से
राज्य सरकार ने जिन महिलाओं के नाम 7500 रूपये की पेमेंट लिस्ट से हटाए हैं, उसके पीछे निम्नलिखित कारण बताए गए हैं –
राशन कार्ड में नाम न होना – जिन महिलाओं के पास राशन कार्ड नहीं है, उनका नाम इस बार की पेमेंट लिस्ट से हटा दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड होना अनिवार्य है।
आधार कार्ड और बैंक पासबुक में नाम की असमानता – जिन महिलाओं के आधार कार्ड और बैंक पासबुक में नाम अलग-अलग थे, उन्हें इस बार लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। राज्य सरकार ने यह शर्त रखी थी कि आधार कार्ड और बैंक खाते में नाम एक जैसा होना चाहिए तभी 7500 रूपये की राशि प्राप्त होगी।
बैंक खाता डीबीटी से लिंक न होना – झारखंड सरकार द्वारा मंईया सम्मान योजना की किस्त की राशि का भुगतान DBT के माध्यम से किया जा रहा है। जिन महिलाओं के बैंक खाते DBT से लिंक नहीं हैं, उनका नाम इस बार लिस्ट से हटा दिया गया है।
भौतिक सत्यापन न होना – सरकार द्वारा लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया गया था। जिन महिलाओं का सत्यापन पूरा नहीं हुआ था, उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया है।
अयोग्य लाभुक होना – मंईया सम्मान योजना के नियमों के अनुसार, जिन महिलाओं के पारिवार का वार्षिक आय 3 लाख से अधिक है, उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया है। जिन महिलाओं के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है या जो पहले से किसी अन्य योजना का लाभ ले रही हैं, उनका नाम इस लिस्ट से हटा दिया गया है।
7500 रुपये नहीं मिला तो तुरंत करें यह 2 काम, आज ही मिलेगा पैसा
कितनी महिलाओं के नाम लिस्ट से हटाए गए?
सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, मंईया सम्मान योजना के तहत कुल 67 लाख महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए थे। सत्यापन के बाद सरकार ने 38 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ देने की मंजूरी दी थी। हालांकि, इस बार सत्यापन प्रक्रिया के बाद 18 लाख से अधिक महिलाओं के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं।
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का नाम लिस्ट से हटाया गया हैं, उनके पीछे पात्रता, दस्तावेजों की कमी और सत्यापन की समस्या मुख्य कारण रही है।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment List कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम 7500 रूपये लिस्ट में है या नहीं, तो आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीकों से चेक कर सकती हैं। ऑनलाइन तरीके से चेक करने के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाना है। वही ऑफलाइन चेक करने के लिए आपको ग्राम पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय जाना होगा जहां से आपको अपने ग्राम पंचायत की सूची प्राप्त होगी।
मेरा नाम Dilip है, और मैं पिछले 5 वर्षों से ब्लॉगिंग के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में, मैं JharkhandiMudda.com जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरकारी योजनाओं और नवीनतम जानकारियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हूं। मेरा उद्देश्य है कि आम जनता तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचे, जिससे वे विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकें।