Maiya Samman Yojana Balance Check: मईया सम्मान योजना से 7500 रूपये मिला या नहीं, ऐसे चेक करें 2 मिनट में

Maiya Samman Yojana Balance Check: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मईया सम्मान योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। हाल ही में, सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की सहायता राशि के रूप में 7500 रुपये लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और यह जानना चाहते हैं कि आपके खाते में यह पैसा आया है या नहीं, तो आपको Maiya Samman Yojana Balance Check करना चाहिए। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से योजना का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

Maiya Samman Yojana Balance Check Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Balance Check
योजना का नाममईया सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
सहायता राशि2500 रुपये प्रति माह
बैलेंस चेक करने का तरीकाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/

मईया सम्मान योजना क्या है?

झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मईया सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान करना है। पहले इस योजना के तहत हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे, जिसे अब बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है। यह राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में सीधे भेजी जाती है।

अब तक सरकार द्वारा 8 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के रूप में सरकार ने कुल 7500 रुपये महिलाओं के खातों में भेजे हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त आई है या नहीं, तो नीचे बताए गए तरीकों से बैलेंस चेक कर सकते हैं।

18 लाख महिलाओं को 7500 रूपये की राशि कैबिनेट स्वीकृति के बाद मिलेगी

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

मईया सम्मान योजना से 7500 रूपये की राशि उन महिलाओं के खाते में जमा होगी जो राज्य सरकार की निम्नलिखित पात्रता की पूर्ण करती है –

  • 7500 रूपये की राशि के लिए महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होना चाहिए।
  • मईया सम्मान योजना से लाभ अंत्योदय श्रेणी की महिलाओं को दिया जाएगा।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होना चाहिए।
  • महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर छोड़कर) नहीं होना चाहिए, तभी लाभ मिलेंगे।

Maiya Samman Yojana Balance Check कैसे करें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि मईया सम्मान योजना से 7500 रूपये की राशि आपके खाते में जमा हुई या नहीं तो इसकी जानकारी आप निम्नलिखित तरीकों से प्राप्त कर सकते हैं –

SMS के जरिए बैलेंस चेक करें

सरकार द्वारा भुगतान किए जाने पर लाभार्थी महिलाओं को SMS के माध्यम से सूचना दी जाती है। यदि आपके खाते में मईया सम्मान योजना की राशि आई होगी, तो आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS आएगा। SMS में दी गई जानकारी को पढ़कर आप अपने खाते में राशि आने की पुष्टि कर सकते हैं।

पासबुक एंट्री के माध्यम से बैलेंस चेक करें

अगर आपको SMS नहीं मिला है, तो आप अपने बैंक जाकर पासबुक अपडेट करवा सकते हैं। पासबुक में आपके खाते में आए सभी लेन-देन की जानकारी होती है, जिससे आप यह देख सकते हैं कि मईया सम्मान योजना की राशि आपके खाते में आई है या नहीं।

 7500 की लिस्ट से इन महिलाओं का नाम काटा, यहां जानिए वजह

Maiya Samman Yojana Online Balance Check कैसे करें?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से मईया सम्मान योजना का बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • ऑनलाइन Payment Status चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर “लॉगिन” विकल्प पर आपको सबसे पहले क्लिक करना है।
  • अब एक लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और साइन इन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद “आवेदन एवं भुगतान स्थिति” विकल्प पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद अब नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद “गेट ओटीपी” बटन पर क्लिक करना है।
  • आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, इसे दर्ज करें और वेरिफाई करना है।
  • जैसे ही OTP वेरिफिकेशन पूरा होगा, आपके सामने Maiya Samman Yojana Payment Status की पूरी जानकारी खुल जाएगी।
  • यहां से आप देख सकते हैं कि आपके खाते में अब तक कितनी राशि आई है और किस तारीख को जमा हुई है।

निष्कर्ष

अगर आप मईया सम्मान योजना के लाभार्थी हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके खाते में किस्त की राशि आई है या नहीं। इसके लिए आप SMS, बैंक पासबुक एंट्री या योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Maiya Samman Yojana Payment Status चेक कर सकती हैं। अगर आपको बैलेंस चेक करने में कोई समस्या आती है, तो नजदीकी बैंक शाखा में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उम्मीद है कि यह लेख आपको आपके खाते में आई मईया सम्मान योजना से राशि को चेक करने में मदद करेगा। अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी हो, तो इसे अन्य लाभार्थी महिलाओं के साथ शेयर करें ताकि वे भी अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकें और इसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें।

Leave a comment