Maiya Samman Yojana Rs 7500 Payment Check: झारखंड सरकार की ओर से चलाई जा रही मईयां सम्मान योजना के तहत लाखों महिलाओं के बैंक खातों में 7500 रुपये की सहायता राशि भेजी जा रही है। यह राशि उन महिलाओं को दी जा रही है, जिनका आवेदन सफलतापूर्वक स्वीकृत हुआ है। मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत पहले चरण में 38 लाख महिलाओं को भुगतान किया गया था, और अब दूसरे चरण में 14 जिलों की महिलाओं के खातों में भी पैसे भेजे जा रहे हैं।
जो महिलाएं जानना चाहती हैं कि उनके खाते में पैसे आए हैं या नहीं, वे Maiya Samman Yojana Rs 7500 Payment Check ऑनलाइन चेक कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपना पेमेंट स्टेटस देख सकती हैं और किन महिलाओं को यह राशि मिल रही है। तो यदि आप मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana Rs 7500 Payment Check Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Rs 7500 Payment Check |
योजना का नाम | मईया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | झारखंड की महिलाओं के लिए |
सहायता राशि | ₹7500 |
भुगतान की स्थिति | जारी |
पहली किस्त की तिथि | 8 मार्च 2025 |
होल्ड पर रखे गए आवेदन | 18 लाख |
अगला भुगतान अनुमानित तिथि | अप्रैल 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
मईया सम्मान योजना क्या है?
झारखंड सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक मदद करने के उद्देश्य से मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। जिन महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च की किस्त नहीं मिली थी, उन्हें अब एक साथ ₹7500 की राशि दी जा रही है।
मईयां सम्मान योजना में अब तक कुल 67 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है, जिनमें से कुछ महिलाओं का आवेदन सत्यापन प्रक्रिया में अटका हुआ है। जल्द ही उन महिलाओं को भी भुगतान किया जाएगा। अब तक मईयां सम्मान योजना से 57 लाख महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है जिनमें से 38 लाख महिलाओं को लाभ मिले हैं और बाकी 18 लाख को जल्द ही पैसे मिलेंगे।
7500 रुपये नहीं मिला तो तुरंत करें यह 2 काम, आज ही मिलेगा पैसा
Maiya Samman Yojana 7500 Payment Date
झारखंड सरकार ने 8 मार्च 2025 से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि भेजनी शुरू कर दी है। पहले चरण में 38 लाख महिलाओं को यह सहायता दी जा चुकी है और अब बाकी लाभार्थियों को भी भुगतान किया जा रहा है। हालांकि, 18 लाख महिलाओं के आवेदन होल्ड पर रखे गए थे। इन महिलाओं को भौतिक सत्यापन करवाना होगा, जिसके बाद उन्हें भी 7500 रुपये की राशि दी जाएगी। संभावना है कि यह भुगतान अप्रैल के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment के लिए पात्रता
मईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा –
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदिका का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच में होना चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए, तभी लाभ मिलेंगे।
- महिला के परिवार में कोई भी आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- राशन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक खाता अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
- बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी (DBT) के लिए सक्षम होना चाहिए।
- परिवार के पास ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य 4 पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment Status कैसे चेक करें?
यदि आपने मईया सम्मान योजना के तहत आवेदन किया है और यह जानना चाहती हैं कि आपके खाते में 7500 रुपये आए हैं या नहीं, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकती हैं –
- सबसे पहले आपको झारखंड सरकार की मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए “लॉगिन” ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- अब आपको “आवेदन एवं भुगतान स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना है।
- फिर आपको अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज कर “गेट ओटीपी” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके वेरिफाई करना है।
- सत्यापन पूरा होते ही आपके सामने Maiya Samman Yojana 7500 Payment Status खुलकर आ जाएगा।
- यहां से आप देख सकती हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं।
Note :- यदि आप पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन तरीके से नहीं चेक कर पा रही है तो ऐसी स्थिति में आप अपने बैंक पासबुक को बैंक में जाकर अपडेट करा कर भी जान सकती है कि आपके खाते में पैसे जमा हुए हैं या नहीं।
7500 रूपये की नई लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम
अस्वीकृत आवेदनों का क्या होगा?
अगर किसी महिला का आवेदन अस्वीकृत हो गया है या होल्ड पर रखा गया है, तो उन्हें संबंधित जिले के ब्लॉक ऑफिस में संपर्क करके अपने दस्तावेजों को फिर से सत्यापित करवाना होगा। भौतिक सत्यापन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें भी ₹7500 की राशि मिल जाएगी।
निष्कर्ष
Maiya Samman Yojana के तहत झारखंड की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। जिन महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च की किस्त नहीं मिली थी, उनके लिए सरकार ने ₹7500 रुपये की राशि एक साथ जारी की है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं,
तो आप ऊपर बताई गई प्रक्रिया से अपना Maiya Samman Yojana 7500 Payment Status चेक कर सकती हैं। यदि आपका आवेदन होल्ड पर रखा गया है, तो जल्द से जल्द भौतिक सत्यापन करवाएं ताकि आपको भी यह सहायता राशि मिल सके। उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा बताई जानकारी आपको पसंद आया होगा। इसी प्रकार की जानकारी और अधिक पाने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।
मेरा नाम Dilip है, और मैं पिछले 5 वर्षों से ब्लॉगिंग के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में, मैं JharkhandiMudda.com जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरकारी योजनाओं और नवीनतम जानकारियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हूं। मेरा उद्देश्य है कि आम जनता तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचे, जिससे वे विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकें।