Maiya Samman Yojana 7500 Not Receive New Reason: इन कारणों से महिलाओं के खाते में जमा नहीं हो पाएं 7500 रुपये, यहां जानिए वजह

Maiya Samman Yojana 7500 Not Receive New Reason: झारखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी है, क्योंकि सरकार ने मईया सम्मान योजना के तहत राशि जारी करने की घोषणा कर दी है। हालांकि, कई महिलाओं के खाते में अब तक 7,500 रुपये नहीं पहुंचे हैं, जिससे वे परेशान हैं। इसके पीछे कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कारण बताए जा रहे हैं।

जिन महिलाओं को 7,500 रुपये की यह राशि नहीं मिली है, उन्हें अब अप्रैल की किस्त के साथ बकाया राशि एक साथ मिलेगी। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि महिलाएं अपने दस्तावेज अपडेट करवाएं और डीबीटी को सक्रिय करें। अगर आप मईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है और अभी तक आपको 7,500 रूपये नहीं मिले हैं तो इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana 7500 Not Receive New Reason Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana 7500 Not Receive New Reason
योजना का नाममईया सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
किस्त की राशि2,500 रुपये प्रति माह
पिछली लंबित राशि7,500 रुपये (यदि पहले नहीं मिली)
9वीं किस्त जारी होने की तारीख5 से 15 अप्रैल
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

Maiya Samman Yojana 7500 Not Receive New Reason

राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मार्च महीने के अंत तक कई छुट्टियां पड़ने के कारण बैंकिंग प्रक्रिया बाधित हुई। शनिवार, रविवार के अलावा ईद और नवरात्रि जैसे त्योहारों की वजह से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं है। इसी कारण कई महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं हो सके।

इसके अलावा, कुछ तकनीकी कारण भी बताए जा रहे हैं। कई लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय नहीं है, जिसकी वजह से पैसे अटक गए हैं। कुछ मामलों में दस्तावेजों में गड़बड़ी भी देखी गई है, जिसके कारण भुगतान रोका गया है। लेकिन अब महिलाओं को 7,500 रूपये की राशि मिलना शुरू हो जाएगा।

मईयां सम्मान योजना से अबकी बार महिलाओं को 10,000 रुपये मिलेंगे, करे ये जरूरी काम

वंचित महिलाओं 7,500 रुपये कब तक मिलेंगे?

राज्य सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं को 7,500 रुपये अब तक नहीं मिले हैं, उन्हें अप्रैल महीने की किस्त के साथ यह राशि एक साथ दे दी जाएगी। यानी अप्रैल में उन्हें कुल 10,000 रुपये मिलेंगे। सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि महिलाएं जल्द से जल्द अपना डीबीटी सक्रिय करें और भौतिक सत्यापन पूरा करें ताकि उन्हें मईया सम्मान योजना का लाभ बिना किसी दिक्कत के मिल सके।

Maiya Samman Yojana 7,500 रुपये प्राप्त करने के लिए क्या करें?

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं को पैसे अब तक नहीं मिले हैं, उन्हें जल्द से जल्द अपने बैंक खाते का डीबीटी स्टेटस चेक करना चाहिए। अगर डीबीटी सक्रिय नहीं है, तो बैंक जाकर इसे तुरंत चालू करवाना होगा। इसके अलावा, अगर आवेदन में कोई गड़बड़ी है, तो उसे ठीक करवाना जरूरी होगा।

भौतिक सत्यापन भी एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। जिन महिलाओं का वेरिफिकेशन अधूरा है, उन्हें ब्लॉक स्तर पर आयोजित शिविर में जाकर अपना सत्यापन पूरा करवाना होगा। इसके बिना उनके खाते में पैसा नहीं आएगा।

Maiya Samman Yojana 7,500 के लिए पात्रता

मईया सम्मान योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करती हैं –

  • सबसे पहला तो महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी लाभ मिलेगा।
  • महिला का परिवार गरीबी रेखा से नीचे (BPL) होना चाहिए।
  • परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता डीबीटी के लिए सक्रिय होना चाहिए।
  • महिला का नाम राशन कार्ड लिस्ट में शामिल होना चाहिए, जिसके बिना लाभ नहीं मिलेगा।

आपका आवेदन अप्रूव हुआ या नहीं? यहां से चेक करें स्टेटस

अगर 15 अप्रैल तक भी पैसे नहीं मिले तो क्या करें?

अगर 15 अप्रैल 2025 तक भी महिलाओं के खाते में 7,500 रुपये नहीं आते हैं, तो उन्हें तुरंत संबंधित कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज करनी चाहिए। इसके अलावा, सरकार ने इस योजना को लेकर एक हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 भी जारी किया है, जहां कॉल करके अभी आप जानकारी ले सकती है।

इन सबके अलावा महिलाएं मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन की स्थिति चेक कर सकती है। अगर आवेदन ‘अप्रूव्ड’ स्टेटस में है और फिर भी पैसे नहीं आए हैं, तो संबंधित अधिकारी से संपर्क करना होगा, जिसके बाद आपके खाते में किस्त की राशि जमा होगी।

निष्कर्ष

मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे लाखों महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है। हालांकि, कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से कई महिलाओं को 7,500 रुपये नहीं मिले हैं। सरकार ने अब यह स्पष्ट किया है कि अप्रैल की किस्त के साथ बकाया राशि भी दी जाएगी। इसका लाभ पाने के लिए महिलाओं को डीबीटी सक्रिय करवाना होगा और भौतिक सत्यापन पूरा करना होगा।

अगर फिर भी पैसे नहीं आते हैं, तो हेल्पलाइन पर संपर्क करके या संबंधित विभाग में जाकर शिकायत दर्ज करानी होगी। सरकार मईया सम्मान योजना के तहत सभी योग्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उम्मीद है इस पोस्ट में बताई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इसी तरह की जानकारी के लिए आप हमारे साथ व्हाट्सएप पर टेलीग्राम के माध्यम से जुड़े रहे हैं, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon