Maiya Samman Yojana 7500 Not Received: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईया सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के खाते में 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा रही है। सरकार ने पहले चरण में पहले ही 38 लाख महिलाओं के खातों में राशि भेज दी थी। अब दूसरे चरण में 18 लाख महिलाओं के खातों में पैसा भेजा जा रहा है। लेकिन कई महिलाओं को अभी तक इस योजना की राशि प्राप्त नहीं हुई है।
अगर आपने मंईया सम्मान योजना के तहत आवेदन किया है और अभी तक आपके खाते में 7500 रुपये की राशि नहीं आई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने साफ किया है कि जिन महिलाओं के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा नहीं हुआ है या जिनके बैंक खातों में DBT चालू नहीं है, उन्हें इस योजना की राशि नहीं मिलेगी।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अगर आपके खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं, तो आपको किन 2 कामों को तुरंत पूरा करना चाहिए ताकि आज ही आपके खाते में मंईया सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर हो जाए। तो यदि आप इस योजना के लाभार्थी महिला है तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 7500 Not Received Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana 7500 Not Received |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
किसने शुरू की | झारखंड सरकार |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
किस्त की राशि | 7500 रुपये |
लाभ प्राप्त करने की शर्तें | आधार सीडिंग और भौतिक सत्यापन जरूरी |
कुल लाभार्थी | 56 लाख महिलाएं |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-890-0215 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana 7500 Not Received
मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वृत्तियां सहायता प्रदान करती है। अब तक 38 लाख से भी अधिक महिलाओं को यह राशि प्राप्त हो चुकी है लेकिन राज्य में ऐसी लाखों महिलाएं हैं जिन्हें किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुई है। अगर आपको भी मंईया सम्मान योजना से किस्त की राशि नहीं मिली है तो किस्त की राशि नहीं मिलने के पीछे 2 कारण हो सकते हैं।
सबसे पहला तो आपका भौतिक सत्यापन पुराना होना चाहिए। इसके अलावा लाभार्थी महिलाओं का DBT चालू होना चाहिए। अगर आप यह दोनों कार्य पूरा कर लेती है तो आपके खाते में 7500 रूपये की राशि अगले कुछ समय में जमा हो जाएगी।
7500 रूपये नहीं मिलने के कारण
अगर आपको अभी तक मंईया सम्मान योजना के तहत 7500 रुपये की राशि नहीं मिली है तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं जो नीचे निम्नलिखित है –
- दस्तावेजों का सत्यापन (Verification) पूरा नहीं होना
- बैंक खाते में आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding) नहीं होना
- आवेदन रिजेक्ट हो जाना
अगर पैसे नहीं मिले तो तुरंत करें यह 2 काम
अगर आपके खाते में मंईया सम्मान योजना से 7500 रूपये अभी तक पैसे नहीं आए हैं तो आप नीचे बताए गए 2 कामों को तुरंत करें –
भौतिक सत्यापन करवाएं
भौतिक सत्यापन (Physical Verification) के बिना सरकार आपके खाते में पैसे नहीं भेजेगी। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी ब्लॉक कार्यालय या पंचायत भवन पर जाना है।
जाने के बाद वहां के अधिकारी से आपको भौतिक सत्यापन फार्म प्राप्त करना है और फिर फॉर्म को भरकर आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी के साथ जमा करना है। जिसके बाद संबंधित अधिकारी आपके आवेदन को वेरीफाई करेंगे, वेरीफाई होने के बाद आपके खाते में किस्त की राशि भेज दी जाएगी।
बैंक खाते में DBT चालू करवाएं
अगर आपके बैंक खाते में DBT सुविधा चालू नहीं है तो सरकार आपके खाते में राशि ट्रांसफर नहीं कर पाएगी। ऐसे में आपको अपने बैंक जाकर डीबीटी चालू करवाना है जिसके लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा में चले जाना है। जाने के बाद बैंक अधिकारी से आपको DBT Active फार्म प्राप्त करना है और फिर फॉर्म को भरकर आधार कार्ड बैंक पासबुक के साथ जमा करना है जिसके बाद बैंक अधिकारी आपके डीबीटी चालू कर देंगे।
इसके अलावा आप यदि आप ऑनलाइन तरीके से डीबीटी चालू करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको NPCI की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। जहां से भी आप अपनी बैंक खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं। जैसे ही आप अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करते हैं अगले कुछ समय में आपके खाते में किस्त की राशि जमा हो जाएगी।
मंईया सम्मान योजना के लिए पात्रता
अगर आप मंईया सम्मान योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहती हैं तो आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा –
- सबसे पहला तो महिला का उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच में होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए, तभी लाभ मिलेंगे।
- महिला का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए, जिसके बाद ही आपको किस्त की राशि प्राप्त होगी।
- महिला के परिवार का वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।
निष्कर्ष
अगर आपको मंईया सम्मान योजना के तहत 7500 रुपये की राशि अभी तक नहीं मिली है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आपको भौतिक सत्यापन पूरा करवाना होगा और उसके बाद बैंक जाकर DBT लिंकिंग की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद सरकार आपके बैंक खाते में योजना की राशि ट्रांसफर कर देगी।
मंईया सम्मान योजना के तहत सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और इसीलिए सरकार समय-समय पर महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर कर रही है। उम्मीद है आपको जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्त, रिश्तेदारों के साथ साझा करें, धन्यवाद।
मेरा नाम Dilip है, और मैं पिछले 5 वर्षों से ब्लॉगिंग के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में, मैं JharkhandiMudda.com जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरकारी योजनाओं और नवीनतम जानकारियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हूं। मेरा उद्देश्य है कि आम जनता तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचे, जिससे वे विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकें।
My a/c-42976918531 maiya samman yojna 7500 can’t receive?
Yes
Humko Abhi tak RS.7500 Rashi nahi Mila hai
Mayya saman yojna not receive ing plz help I am poor girl
Mera Paisa avi tak nhi aaya hai
Mera paysa nhi mila hai kyu pta nhi hai plij help me
I received money in the first month but this time it hasn’t come money
So transfer the money please
Mera pahle kisht Aya tha aur abhi 7500 nahi mila.
Mera Paisa ab tak q nahin Aya hai plz help me
Mera bhi Paisa nhi aaya Mera documents sab tha h hum Bank me dekh liye h sab tha h
Mujhe bhi nahi mila hai 7500please help
Mera paisa nhi aaya h
Or aadahar se link or DBT v kiya hua h
Mera paise mujhe nhi mila is baar 7500 plz help
Lalita Kumari ka aaj tak ka paisa nhi aaya h
Main Bokaro se hun abhi Tak 7500 nahin mila hai meri jethani Ko mil gaya hai aur hamen nahin mila
Mera paisa nhi aaya h DBT complet h fir bhi nhi aaya
Mera bhi abhi tak nhi mila hai plz send
Mujhe v paise nhi mile bas isme nseeb ke baat hai dbt ho ya na ho 😊so relax and take your time
Shanti Devi
Pesa nahi mila hay 7500 ruppaya
Sir
No