Maiya Samman Yojana 7500 Not Received Update: 7500 रूपये की राशि नहीं मिला, यहां जाने कारण

Maiya Samman Yojana 7500 Not Received Update: झारखंड की मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को लेकर महिलाओं के लिए बड़ी खबर आ चुकी है। सरकार ने राज्य की लाखों महिलाओं को 7500 रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। हालांकि, कई महिलाओं को अब तक यह राशि नहीं मिली है, जिससे वे चिंता में हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आखिर किन कारणों से कुछ महिलाओं को यह पैसा नहीं मिला, यह सवाल हर किसी के मन में है। अगर आप भी इस योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं में से हैं लेकिन अभी तक आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

होली और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार ने मईया सम्मान योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं के बैंक खातों में 7500 रुपये जमा किए हैं। इसके बाद 27 मार्च से दूसरे चरण का शुरुआत हुआ जिस दौरान भी राज्य की 20.60 लाख से भी अधिक महिलाओं को पैसे प्राप्त हुए लेकिन कुछ महिलाओं को अब तक यह राशि नहीं मिली है,

जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि आधार सीडिंग न होना, बैंक खाता बंद होना या कोई अन्य तकनीकी समस्या। इस लेख में हम आपको मईया सम्मान योजना के अंतर्गत 7500 रूपये की राशि नहीं मिलने की पूरी जानकारी देंगे। तो यदि आप मईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana 7500 Not Received Update Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana 7500 Not Received Update
योजना का नाममुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य की महिलाएँ
सहायता राशि7500 रुपये
भुगतान तिथि8 मार्च से 31 मार्च 2025
पात्रताझारखंड की निवासी महिलाएँ
समस्या समाधानe-KYC, बैंक अपडेट

Maiya Samman Yojana क्या है?

मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के अंतर्गत हर महीने महिलाओं की खाते में ₹2500 जमा किए जाते हैं। 5 किस्त की राशि जमा करने के बाद हाल में सरकार ने छठी, सातवीं और आठवीं में किस्त के कुल मिलाकर महिलाओं को 7500 रूपये की राशि एक साथ दी जा रही है।

पहले चरण में 38.34 लाख महिलाओं को मईया सम्मान योजना से 7500 रूपये की राशि प्राप्त हुई थी वहीं दूसरे चरण का शुरुआत 27 मार्च से हुआ। इस दौरान राज्य की 20.60 लाख महिलाओं को खाते में पैसे जमा किए गए हैं जबकि अभी भी कुछ महिलाओं को पैसे नहीं मिले हैं। पैसे नहीं मिलने के क्या कारण है और महिलाओं को पैसे कैसे मिलेंगे? इन सब की विस्तृत जानकारी हमने आगे दी है।

DBT चालू है या बंद 2 मिनट में पता करे, हाँ जाने तरीका!

Maiya Samman Yojana 7500 Not Received Update

झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत पहली किस्त में 59 लाख महिलाओं के खाते में 7500 रुपये भेज दिए हैं, लेकिन अभी भी लाखो से ज्यादा महिलाओं को यह भुगतान नहीं मिला है। यदि आपके खाते में यह राशि नहीं आई है, तो इसके पीछे निम्नलिखित कारण हो सकते हैं –

सिंगल बैंक खाता ना होना

मईया सम्मान योजना से 7500 रूपये की राशि प्राप्त करने के लिए महिलाओं का सिंगल बैंक खाता होना जरूरी है। पहले चरण में डीबीटी के माध्यम से राज्य सरकार ने किस्त की राशि महिलाओं के खाते में जमा की लेकिन दूसरे चरण में बिना डीबीटी के भी महिलाओं के खाते में पैसे जमा किए जा रहे हैं।

बैंक खाता बंद या निष्क्रिय होना

अगर किसी महिला का बैंक खाता बंद हो गया है या निष्क्रिय हो गया है, तो राशि ट्रांसफर नहीं हो पाएगी। ऐसे मामलों में, लाभार्थी को तुरंत अपने बैंक से संपर्क करके समस्या का समाधान करना होगा।

तकनीकी समस्या या दस्तावेजों में गड़बड़ी

कई बार बैंकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण भी भुगतान अटक सकता है। इसके अलावा, यदि आवेदन में कोई त्रुटि है या जरूरी दस्तावेज अधूरे हैं, तो भी पैसा मिलने में देरी हो सकती है।

बड़ी खुशखबरी! महिलाओं के खाते में इस दिन जमा होंगे 10,000 रूपये

59 लाख महिलाओं को मार्च के अंत तक मिलेगा पैसा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जानकारी दी है कि पहली किस्त में 59 लाख महिलाओं के खाते में 7500 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। वहीं जिन लाखो महिलाओं के खाते में राशि जमा नहीं हुऐ है उन्हे मार्च के आखिरी सप्ताह तक जमा कर दी जाएगी। जिन महिलाओं को अभी तक पैसा नहीं मिला है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार उनके खाते में जल्द ही यह राशि भेजने वाली है।

1 अप्रैल से पहले करें e-KYC, सरकार ने जारी किए निर्देश

राज्य सरकार ने उन महिलाओं के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं, जिनका भुगतान रुका हुआ है। अगर आपका पैसा नहीं आया है, तो आपको 31 मार्च 2025 तक अपना e-KYC पूरा करवाना होगा। जिन महिलाओं का बैंक खाता और आधार सीडिंग अपडेट नहीं है, वे तुरंत इसे ठीक करवा लें, ताकि उन्हें अगली किस्त समय पर मिल सके।

हाल ही में सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि मार्च तक के किस्त की राशि महिलाओं को बिना DBT के ही प्राप्त हो जाएगी लेकिन अप्रैल की किस्त की राशि को प्राप्त करने के लिए महिलाओं का डीबीटी सिस्टम चालू होना जरूरी है।

Leave a comment