Maiya Samman Yojana 7500 Update: 18 लाख महिलाओं को 7500 रूपये की राशि कैबिनेट स्वीकृति के बाद मिलेगी

Maiya Samman Yojana 7500 Update: झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार ने इस योजना के तहत बाकी बची 18 लाख महिलाओं को 7500 रूपये देने का निर्णय लिया है। हालांकि, अभी तक इस फैसले को कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिली है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद ही इन महिलाओं को योजना का लाभ मिल सकेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उम्मीद है कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह राशि ईद से पहले लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। अगर आपका नाम पहले मंईया सम्मान योजना की लिस्ट से हट गया था और अब आप जानना चाहती हैं कि आपको 7500 रूपये की राशि मिलेगी या नहीं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। यहां हम आपको इस योजना की पूरी जानकारी, पात्रता, लाभ, और पेमेंट स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Maiya Samman Yojana 7500 Update Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana 7500 Update
योजना का नाममंईया सम्मान योजना
किसके द्वारा शुरू की गईझारखंड सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
लाभ की राशि₹7500 (तीन किस्तों का भुगतान)
स्वीकृत नई लाभार्थी18 लाख महिलाएं
कैबिनेट स्वीकृति की स्थितिस्वीकृति का इंतजार
संभावित तिथिईद से पहले
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 2500 रूपये प्रतिमाह सहायता प्रदान करना है। सरकार ने पहले इस योजना के तहत 57 लाख महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा था। लेकिन सत्यापन प्रक्रिया के बाद केवल 38 लाख महिलाओं को ही पात्र माना गया था।

अब कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद 18 लाख बाकी बची महिलाओं को मंईया सम्मान योजना में शामिल करने का रास्ता साफ हो जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इन 18 लाख लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में 7500 रूपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि जनवरी, फरवरी और मार्च की तीन किस्तों को मिलाकर एक साथ दी जाएगी।

7500 रूपये की नई लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

18 लाख महिलाओं को कब मिलेगी राशि?

झारखंड सरकार ने मंईया सम्मान योजना के तहत 18 लाख महिलाओं को 7500 रूपये देने की घोषणा कर दी है लेकिन अभी तक इस फैसले को कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिली है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद सभी पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत 7500 की राशि को ईद से पहले लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। जिन महिलाओं को पहले योजना से बाहर कर दिया गया था, उनके आवेदन की फिर से जांच की जा रहा है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राशि सीधे DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाएगी।

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

मंईया सम्मान योजना से लाभ पाने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना जरूरी है –

  • महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए, तभी वह 7500 रुपए की राशि के लिए पात्र है।
  • महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच में होना चाहिए अन्यथा किस्त की राशि नहीं मिलेगी।
  • लाभार्थी के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए तभी पैसे मिलेंगे।
  • लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है।
  • लाभार्थी महिला के पास बीपीएल राशन कार्ड होना चाहिए, तभी लाभ मिलेंगे।

7500 रुपये नहीं मिला तो तुरंत करें यह 2 काम, आज ही मिलेगा पैसा

किन महिलाओं का नाम हटाया गया

पहले मंईया सम्मान योजना में 57 लाख महिलाओं को शामिल किया गया था, लेकिन सत्यापन के बाद 18 लाख महिलाओं के नाम हटा दिए गए थे। अब सरकार ने दोबारा सत्यापन करने के बाद इन 18 लाख महिलाओं को योजना में शामिल करने का फैसला किया है। नाम हटाए जाने के मुख्य कारण इस प्रकार थे –

  • आधार कार्ड और बैंक खाते में नाम अलग-अलग होना।
  • बैंक खाता DBT से लिंक न होना।
  • दस्तावेज में गड़बड़ी या अधूरी जानकारी।
  • भौतिक सत्यापन न किया जाना।
  • योजना की पात्रता पूरी न होना।

Maiya Samman Yojana 7500 Payment Check कैसे करें?

मंईया सम्मान योजना का पेमेंट चेक करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। जैसे ही आपके खाते में राशि जमा होती है आपके मोबाइल पर SMS आएगा आ जाएगा। SMS न आने पर आप बैंक जाकर खाते को अपडेट कर जान सकती हैं कि आपको पैसे मिले या नहीं।

इसके अलावा यदि आप Google Pay, Phone Pe, Net Banking का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए भी आप बैलेंस की जानकारी पा सकती हैं। एवं आप बैंक के द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर कॉल कर भी बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

Leave a comment