Maiya Samman Yojana 9th Kist Update: इन जिले की महिलाओं के खाते में सबसे पहले आएंगे 2500 रुपये, देखे पूरी लिस्ट

Maiya Samman Yojana 9th Kist Update: झारखंड की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत मिलने वाली 2500 रुपये की 9वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य सरकार ने इस बार एक खास रणनीति के तहत कुछ चुनिंदा जिलों की महिलाओं को पहले पैसे भेजने का फैसला किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप भी मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बेहद अहम हो सकता है क्योंकि इस बार 10 जिलों की महिलाओं के खाते में सबसे पहले 9वीं किस्त की राशि भेजी जाएगी। इस अपडेट के बाद महिलाओं में खुशी की लहर है और हर कोई यह जानना चाहता है कि उनका नाम इस बार की प्राथमिक लिस्ट में शामिल है या नहीं।

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका जिला इस लिस्ट में है या नहीं, किस तारीख तक पैसे मिलेंगे, और पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करना है तो इस लेख मे आपको इसकी पूरी जानकारी मिलेगा। इसलिए आप इस आर्टिकल को पुरा जरूर पढ़िए। l

Maiya Samman Yojana 9th Kist Update Overview

पोस्ट का नामMaiya Samman Yojana 9th Kist Update
योजना का नाममंईया सम्मान योजना
किस्त संख्या9वीं किस्त
किस्त की राशि₹2500 प्रति लाभार्थी
संभावित भुगतान तिथि15 अप्रैल 2025 तक
प्राथमिक जिले10 जिले (लिस्ट नीचे दी गई है)
कुल लाभार्थी महिलाएं55 लाख से अधिक
आधिकारिक पोर्टलmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana 9th Kist Update

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक ऐसी योजना है, जो राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस योजना के तहत हर पात्र महिला को हर महीने पर ₹2500 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। अब तक सरकार ने आठ किस्तें जारी कर दी हैं और अब 9वीं किस्त देने की तैयारी कर ली गई है।

सरकार ने पिछली बार एक साथ तीन किस्तें यानी कुल ₹7500 की राशि कई महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की थी। वहीं कुछ महिलाओं को तकनीकी कारणों से वह राशि नहीं मिल पाई थी, इसलिए इस बार जिन महिलाओं को पिछली ₹7500 की राशि नहीं मिली थी, उन्हें 9वीं किस्त के साथ ₹10,000 रुपये एक साथ ट्रांसफर किए जाएंगे। यानी जिनका पिछला बकाया है, उनके लिए यह किस्त और भी ज्यादा राहत देने वाली साबित होगी।

अब राशन कार्ड, E-KYC और आधार लिंक ही तय करेंगे अप्रैल में ₹2500 मिलेंगे या नहीं

इस बार इन 10 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेंगे पैसे

इस बार सरकार ने 10 ऐसे जिलों को चुना है जहां की महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि पहले भेजी जाएगी। इन जिलों का चयन कई पैमानों पर किया गया है जैसे – DBT सिस्टम की तैयारियां, फिजिकल वेरिफिकेशन की स्थिति और पिछली किस्तों की सफलता दर। ये 10 जिले नीचे निम्नलिखित हैं –

  • बोकारो
  • जामताड़ा
  • गुमला
  • पाकुड़
  • चतरा
  • जमशेदपुर
  • धनबाद
  • गढ़वा
  • लोहरदगा
  • सिमडेगा

इन जिलों में रहने वाली महिलाएं सबसे पहले ₹2500 की 9वीं किस्त अपने बैंक खातों में प्राप्त करेंगी। बाकी जिलों की महिलाओं को दूसरी फेज में पैसे भेजे जाएंगे जिसकी तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

इन महिलाओं को मिलेगा ₹10,000 एक साथ

जिन लाभार्थी महिलाओं को अब तक पिछली 3 किस्तों की राशि यानी ₹7500 नहीं मिली थी, उनके लिए सरकार ने इस बार बड़ा फैसला लिया है। उन्हें 9वीं किस्त के साथ पिछली बकाया राशि भी दी जाएगी यानी कुल ₹10,000 सीधे खाते में भेजे जाएंगे।

इससे यह साफ है कि सरकार का फोकस उन महिलाओं पर भी है जिन्हें तकनीकी या डॉक्युमेंटेशन की वजह से अब तक पैसा नहीं मिल पाया था। इसलिए यदि आपने आवेदन किया है और अब तक कोई राशि नहीं मिली है, तो इस बार आपके खाते में एकमुश्त बड़ी रकम आने वाली है।

Maiya Samman Yojana 9th Kist Status कैसे चेक करें?

अगर आप यह जानना चाहती हैं कि आपके खाते में 9वीं किस्त की राशि आई है या नहीं, तो आप बहुत ही आसान तरीके से इसका स्टेटस चेक कर सकती हैं। इसके लिए आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें –

  • स्टेटस चेक के लिए सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होमपेज पर आपको “पेमेंट स्टेटस” या “बेनिफिशियरी स्टेटस” वाला विकल्प चुनना है।
  • अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें और “सबमिट” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अगले पर स्क्रीन पर दिखेगा कि पैसा आपके खाते में भेजा गया है या नहीं।

इसके अलावा आप फोन पे, गूगल पे, पेटीएम, या नेट बैंकिंग के जरिए भी अपने बैंक बैलेंस की जांच कर सकती हैं। जैसे ही पैसा ट्रांसफर होगा, आपको एक SMS भी मिलेगा, जिसमें ट्रांजैक्शन की डिटेल होगी।

अब बिना राशन कार्ड में नाम जुड़वाए नहीं मिलेगी ₹2500 रूपये की राशि

अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?

कई बार ऐसा होता है कि दस्तावेज में गलती या बैंक अकाउंट डिटेल गलत होने के कारण पैसा नहीं पहुंच पाता है। अगर आपने आवेदन किया है लेकिन अब तक कोई राशि नहीं आई है, तो तुरंत नजदीकी CSC केंद्र पर जाएं और अपने दस्तावेजों को दोबारा वेरिफाई करवाएं। साथ ही, पोर्टल पर जाकर करेक्शन ऑप्शन में भी चेक करें कि कोई अपडेट लंबित तो नहीं है।

निष्कर्ष

झारखंड की लाखों महिलाओं को मंईया सम्मान योजना के तहत 9वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था, और अब वह समय बहुत करीब आ चुका है। खासकर यदि आप जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो या सूची में बताए गए किसी भी जिले से हैं, तो आपके खाते में सबसे पहले पैसा भेजा जाएगा।

अगर आप अन्य जिलों से हैं, तो थोड़ा इंतजार और करना पड़ सकता है, लेकिन पैसे जरूर मिलेंगे। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपना पेमेंट स्टेटस समय-समय पर चेक करती रहें और यदि कोई गलती दिखे तो तुरंत सुधार करवाएं। उम्मीद है आपको यह जानकारी उपयोगी लगी होगी। कृपया इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें ताकि सभी महिलाओं तक सही जानकारी पहुंचे।

Leave a comment