Maiya Samman Yojana New Payment List: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईया सम्मान योजना राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये की आर्थिक सहायता देती है। हाल ही में सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की राशि को मिलाकर 7500 रूपये की एकमुश्त किस्त लाभार्थियों के खातों में भेजने का फैसला किया है।
अब सरकार ने मंईया सम्मान योजना के तहत नई पेमेंट लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें करीब 38 +18 लाख महिलाओं के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में जिन भी महिलाओं के नाम होंगे उनके खाते में मार्च 2025 तक 7500 रूपये की राशि जमा की जाएगी।
अगर आप भी मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि आपका नाम इस नई लिस्ट में है या नहीं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। यहां हम आपको मंईया सम्मान योजना की नई पेमेंट लिस्ट से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से देने जा रहे हैं।
Maiya Samman Yojana New Payment List Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana New Payment List |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
शुरूआत | झारखंड सरकार |
लाभार्थी | झारखंड की महिलाएं |
सहायता राशि | 7500 रूपये (तीन महीने की राशि) |
भुगतान का तरीका | DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) |
नई पेमेंट लिस्ट जारी | मार्च 2025 |
कुल लाभार्थी | 38 +18 लाख महिलाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंईया सम्मान योजना एक विशेष योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2500 रूपये की राशि ट्रांसफर करती है, ताकि वे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
सरकार ने इस बार जनवरी, फरवरी और मार्च की राशि को मिलाकर एक साथ 7500 रूपये की किस्त लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर को सुधारना है जिसके लिए सरकार हर महीने 2500 रूपये की राशि ट्रांसफर करती है।
नई पेमेंट लिस्ट में किन महिलाओं के नाम शामिल हैं?
सरकार ने हाल ही में मंईया सम्मान योजना के तहत नई पेमेंट लिस्ट जारी की है, जिसमें 38+18 लाख महिलाओं के नाम शामिल हैं। इस योजाना के अंतर्गत कुल 67 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है जिनमें से 57 लाख महिलाओं को पांचवी किस्त की राशि प्राप्त हुई थी। अब हाल ही में नहीं पेमेंट लिस्ट जारी हुई है जिसमें 38+18 लाख महिलाओं के नाम शामिल हैं।
बता दे की 38 लाख महिलाओं की एक नई लिस्ट जारी हुई है जिसमें जिनका नाम है उनके खाते में 7500 रूपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। इसके अलावा 18 लाख की सूची में वैसी महिलाओं के नाम शामिल हैं जिन्हें मार्च 2025 तक 7500 रूपये की राशि प्राप्त होगी। शेष बची 1 लाख महिलाओं के आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है और इनका नाम किसी भी लाभार्थी सूची में शामिल नहीं है।
दूसरे चरण में 18 लाख महिलाओं को 7500 रुपये मिलना शुरू, ऐसे चेक करें स्टेटस
लिस्ट मे नहीं होने के मुख्य कारण
जिन महिलाओं का नाम सत्यापन के बाद भी 38+18 लाख की नई लिस्ट में नहीं है, उनके आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया है। इसके पीछे मुख्य कारण निम्नलिखित हो सकते हैं –
- दस्तावेजों में त्रुटि।
- सत्यापन के दौरान गलत जानकारी।
- परिवार की वार्षिक आय पात्रता से अधिक होना।
- लाभार्थी का झारखंड का स्थायी निवासी न होना।
Maiya Samman Yojana New Payment List कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम इस 38+18 लाख की नई लिस्ट में है या नहीं, तो आप इसे दो तरीकों से चेक कर सकती हैं। पहला तो ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन। ऑनलाइन तरीके से लिस्ट चेक करने के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाना है वही ऑफलाइन लिस्ट चेक करने के लिए आपको ग्राम पंचायत कार्यालय में जाना होगा।
ऑनलाइन लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया
- ऑनलाइन तरीके से लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- इसके बाद आपको होम पेज पर आपको “Maiya Samman Yojana Payment List” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल में लॉगिन करना है।
- इसके बाद आपको पूछे जाने वाले सभी आवश्यक जानकारी को चयन करना है।
- इसके बाद आपके सामने आपके ग्राम पंचायत की 38+18 लाख की पेमेंट लिस्ट खुलकर आ जाएगी जिसमें आप अपना नाम देख सकती है।
ऑफलाइन लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया
ऑफलाइन तरीके से पेमेंट लिस्ट को चेक करने के लिए आपको विशेष कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। सबसे पहले आप ब्लॉक कार्यालय या ग्राम पंचायत कार्यालय चले जाना है। जहां जाने के बाद संबंधित अधिकारी से आपको संपर्क करना है और फिर आपको 7500 रूपये की नई पेमेंट लिस्ट को प्राप्त करना है। इसके बाद आपको अपना नाम लिस्ट में चेक करना है।
निष्कर्ष
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की महिलाओं के लिए एक बहुत ही लाभकारी योजना है। नई पेमेंट लिस्ट में जिन महिलाओं के नाम शामिल हैं, उनके खाते में राशि जल्द ही जमा हो जाएगी। अगर आपका नाम सूची में नहीं है तो आप अपने दस्तावेज और पात्रता की जांच करके दोबारा आवेदन कर सकती हैं।
अधिक जानकारी के लिए झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। इसके अलावा मंईया सम्मान योजना के साथ-साथ केंद्र सरकार, राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी इसी प्रकार से प्राप्त करने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।
मेरा नाम Dilip है, और मैं पिछले 5 वर्षों से ब्लॉगिंग के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में, मैं JharkhandiMudda.com जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरकारी योजनाओं और नवीनतम जानकारियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हूं। मेरा उद्देश्य है कि आम जनता तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचे, जिससे वे विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकें।
Not received 7500
Mera nahin Mila hai Abhi tak
Maiya saman yojna
Maiya saman yojanq7500 not received
Not receiv for maiaya saaman yojna
Not
Gyan Dene k jagah link Dene ki kripa kare
Paisa nahi aa rha hai
Khushabu khaton
Please
7500khate m nai aaya h kyu
Paisa nai aaya h
Paise kyu ni aa raha hai pahle to a raha tha
488918210017620
रिया mukherjee,धनबाद से,No payment 7500