Maiya Samman Yojana Payment Update: दोहरी नीति पर उठे सवाल, लाखों महिलाओं को नहीं मिले 7500 रूपये

Maiya Samman Yojana Payment Update: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के तहत लाखों महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। हालांकि, हाल ही में इस योजना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लाभुक महिलाओं का कहना है कि सरकार ने दोहरी नीति अपनाई है, जिसके कारण कई महिलाओं के खाते में 7500 रूपये नहीं पहुंचा है। महिलाओं ने सरकार से इस स्थिति को जल्द से जल्द सुलझाने की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस लेख में हम आपको मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के बारे में पूरी जानकारी देंगे। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और आपके खाते में पैसा नहीं आया है, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इसमें आपको मंईयां सम्मान योजना के लाभ, पात्रता, दस्तावेज और भुगतान की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

Maiya Samman Yojana Payment Update Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Payment Update
योजना का नाममंईयां सम्मान योजना
किसके द्वारा शुरू की गईझारखंड सरकार द्वारा
लाभ की राशि₹2500 प्रति महीना
लाभार्थीझारखंड की महिलाएं
भुगतान की प्रक्रियाडायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT)
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana Payment Update

हाल ही में मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थी प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। जिन महिलाओं के खाते में योजना की राशि नहीं पहुंची है, उन्होंने सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। कुछ महिलाओं को बिना किसी समस्या के योजना का लाभ मिल रहा है,

जबकि कई महिलाएं अभी भी राशि का इंतजार कर रही हैं। कई महिलाओं ने आरोप लगाया है कि सरकार ने सत्यापन के नाम पर उनका नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया है। महिलाओं का कहना है कि अगर दस्तावेज में कोई कमी थी, तो उसे सुधार कर योजना का लाभ दिया जाना चाहिए था।

कई महिलाएं प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज लेकर पहुंचीं, लेकिन उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिला। महिलाओं ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।

7500 की लिस्ट से इन महिलाओं का नाम काटा, यहां जानिए वजह

प्रखंड कार्यालय में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने किया हंगामा

पिछले कुछ दिनों से प्रखंड कार्यालय में मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों की भीड़ देखने को मिल रही है। कई महिलाएं सुबह से ही प्रखंड कार्यालय पहुंच रही हैं, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। जिन महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं आई है, उन्होंने कार्यालय में हंगामा भी किया है।

कार्यालय में मौजूद अधिकारी संतोष तिवारी ने बताया कि जिन महिलाओं के बैंक खाते में आधार लिंक नहीं है या जिनके दस्तावेज अधूरे हैं, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लाभार्थियों के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी।

मंईयां सम्मान योजना में पैसा क्यों नहीं मिल रहा है?

सरकार ने मंईयां सम्मान योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को देने का निर्णय लिया है, जिनका सत्यापन पूरा हो चुका है। सत्यापन के दौरान कई महिलाओं के खाते में पैसा नहीं पहुंचने के पीछे निम्नलिखित कारण हो सकते हैं –

  1. आधार कार्ड से बैंक खाता लिंक न होना – अगर बैंक खाते से आधार लिंक नहीं है, तो DBT के माध्यम से पैसा ट्रांसफर नहीं होगा।
  2. दस्तावेज में त्रुटि – अगर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या अन्य दस्तावेजों में गलती है, तो लाभ नहीं मिलेगा।
  3. नाम सूची से हट जाना – अगर लाभार्थी का नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया गया है, तो भुगतान नहीं होगा।
  4. तकनीकी समस्या – कई बार बैंक या सरकारी पोर्टल पर तकनीकी समस्या के कारण भी भुगतान में देरी हो जाती है।

7500 रूपये की नई लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है –

  • महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए तभी 7500 रूपये की राशि मिलेगी।
  • महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच में होना चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है, तभी लाभ मिलेंगे।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित महिलाएं केवल मंईयां सम्मान योजना के तहत पात्र होंगी।
  • परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए, अन्यथा लाभ नहीं मिलेंगे।

निष्कर्ष

मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हालांकि, सत्यापन और डीबीटी स्टेटस की समस्या के कारण कई महिलाओं को अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो जल्द से जल्द अपने बैंक खाते का डीबीटी स्टेटस चेक करें और अगर डीबीटी चालू नहीं है, तो इसे तुरंत एक्टिवेट कराएं। इसके बाद आपके खाते में राशि कुछ ही दिनों में आ जाएगी।

Leave a comment